आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी, बारिश की संभावना

WhatsApp Image 2026-10-06 at 11.31.55
 

रायगढ़ समेत इन जिलों में बादल के गरजने, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

    रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का दौर जारी है। ऐसे में प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। तेज धूप होने से लगातार गर्मी बढ़ रही है। उसम भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रायपुर से मानसून की विदाई हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो जायेगी। मगर इस बीच प्रदेश के आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरया, बलरामपुर शामिल हैं। यहां पर बादल के गरजने, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं। रायपुर में बारिश थमने के बाद पारा बढ़ा हुआ है। दिन के साथ ही रात में भी राहत नहीं मिल रही है। गर्मी जैसे हालात से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को मौसम विभाग ने आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।       पिछले 24 घंटों से मौसम शुष्क प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना हुआ है। किसी भी स्थान पर वर्षा दर्ज नहीं की गई है। राजधानी में 34.4 डिग्री सेल्सियस तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतर जिलों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। प्रदेश में तापमान की बात करें तो पेंड्रारोड में 33. 8 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, दुर्ग में 33. 5 डिग्री, जगदलपुर में 33.3 डिग्री और अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस रहा

Top Search

Advertisement Carousel