छत्तीसगढ़- 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की रेड:आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज की मिली शिकायतें; दस्तावेज खंगाल रहे अफसर

images (7)
छत्तीसगढ़- 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की रेड:आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज की मिली शिकायतें; दस्तावेज खंगाल रहे अफसर छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को अस्पतालों और नर्सिंग होम में एक साथ छापेमारी की। इनमें कई प्राइवेट हॉस्पिटल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 100 से ज्यादा अस्पतालों और नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें पहुंची हैं। टीमें अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड से किए गए इलाज और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। इस दौरान दस्तावेज और इलाज से संबंधित जानकारी भी देखी जा रही है। बीजू स्वास्थ्य कार्ड में भी फर्जीवाड़ा जानकारी के मुताबिक, बीजू स्वास्थ्य कार्ड में भी फर्जीवाड़ा हुआ है। बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना ओडिशा सरकार की योजना है। छत्तीसगढ़ के कुछ अस्पतालों में भी पात्र मरीजों को इलाज की सुविधा मिलती हैइसके तहत पात्र परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। अस्पताल में मरीज की पात्रता और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद योजना के तहत इलाज किया जाता है। आयुष्मान कार्ड के बारे में जानिए स्मार्ट कार्ड: छत्तीसगढ़ की पुरानी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में इस्तेमाल होता था। बाद में इसे केंद्र की आयुष्मान योजना के साथ जोड़ा गया।आयुष्मान कार्ड: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को दिया जाता है।छत्तीसगढ़ में अब आयुष्मान कार्ड/ई-कार्ड के जरिए रजिस्टर्ड हॉस्पिटलों में योजना के तहत इलाज की सुविधा मिलती है।
  कोई आधिकारिक बयान नहीं आया फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन अस्पतालों में क्या गड़बड़ी मिली है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Top Search

Advertisement Carousel