1 जनवरी 2027 से नए नंबर से चलेगी लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस

रेलवे ने बदले दोनों दिशाओं के ट्रेन नंबर, लखनऊ से रायपुर आने वाली ट्रेन अब 15319 और रायपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन 15320 नंबर से चलेगी

लखनऊ और रायपुर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने इस ट्रेन के नंबर में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत 1 जनवरी 2027 से गरीब रथ एक्सप्रेस नए ट्रेन नंबर के साथ संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार, लखनऊ से रायपुर आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का वर्तमान नंबर 12535 बदलकर 15319 हो जाएगा। वहीं, रायपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का नंबर 12536 के स्थान पर 15320 होगा।

समय-सारिणी और ठहराव में बदलाव नहीं

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के नंबर बदलने के अलावा यात्रियों के लिए अन्य व्यवस्थाएं पहले जैसी ही रहेंगी। ट्रेन की समय-सारिणी और रास्ते में होने वाले ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यात्रियों को नए नंबर के अलावा पहले की तरह ही यात्रा सुविधा मिलेगी।

टिकट बुकिंग से पहले नए नंबर की करें जांच

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 से गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर करने या टिकट बुक कराने से पहले ट्रेन के नए नंबर की जानकारी जरूर जांच लें। इससे टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें

अब घर बैठे होंगे आरडीए के काम, संपत्तियों की होगी जीआईएस मैपिंग और ड्रोन सर्वे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *