घरघोड़ा पुलिस ने करीब 1.80 लाख रुपए कीमत की दोनों बाइक की बरामद; तीसरा आरोपी फरार, चोरी की बाइक बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक।
Highlights
- घरघोड़ा थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने चोरी की थीं दो पल्सर बाइक।
- शराब पीने और पार्टी करने के लिए पैसों का इंतजाम करने बाइक चोरी की।
- पुलिस ने शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा।
- आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर फेंकी और इंजन नंबर मिटाने की कोशिश की।
- दोनों बाइक की कुल कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई।
- दो आरोपी जेल भेजे गए, तीसरे की तलाश जारी।
शराब पार्टी के लिए चोरी की वारदात, बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शराब पीने और पार्टी करने के लिए बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने मिलकर दो पल्सर बाइक चोरी की और उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपए कीमत की दोनों बाइक बरामद की गई हैं। मामले में तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
CISF कार्यालय के गेट के सामने से चोरी हुई थी बाइक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मकरीबंधा निवासी नीलम संजीव बेक (37) CISF इकाई तिलाईपाली में पदस्थ हैं। उन्होंने 16 अक्टूबर को घरघोड़ा थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की सुबह लैलूंगा रोड स्थित घरघोड़ा CISF कार्यालय के गेट के सामने खड़ी उनकी पल्सर बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शनि मंदिर के पास ग्राहक तलाशते मिले आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने लैलूंगा मेन रोड स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी की और दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान सुकसागर राठिया (20), निवासी कोनपारा और देव पैंकरा (20), निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा के रूप में हुई। दोनों चोरी की बाइक बेचने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे।
शराब पीने और पार्टी करने के लिए चुराई थीं दोनों बाइक
पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि शराब पीने और पार्टी करने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने बाइक चोरी करने की योजना बनाई थी।
आरोपियों ने करीब एक महीने पहले CISF कार्यालय के गेट के सामने से काले रंग की पल्सर बाइक चोरी की थी। इसके अलावा धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम ओंगना से काले-सफेद रंग की एक अन्य पल्सर बाइक भी चोरी की थी।

नंबर प्लेट तोड़ी, इंजन नंबर मिटाने की कोशिश
पुलिस से बचने और बाइक की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने दोनों बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी। इसके अलावा पत्थर से घिसकर इंजन नंबर मिटाने की कोशिश भी की थी।
आरोपियों ने सफेद रंग की पल्सर के सफेद हिस्सों पर काला रंग पोत दिया था, ताकि बाइक का असली रंग और पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने दोनों बाइक आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।
दो आरोपी जेल भेजे गए, तीसरे की तलाश जारी
पुलिस ने सुकसागर राठिया और देव पैंकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश से संबंधित धारा 238 और धारा 3(5) BNS भी मामले में जोड़ी है। पुलिस को उम्मीद है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ से चोरी की अन्य बाइक के संबंध में भी जानकारी मिल सकती है।
संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की नजर
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोहों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव से पहले आदिवासी सीटों पर भाजपा का फोकस, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ आएंगे नितिन नवीन
- छत्तीसगढ़: 3 पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, हड़ताल में शामिल 57 कर्मचारियों का अक्टूबर का वेतन रोका

- रायगढ़: शराब पार्टी के लिए चुराई दो पल्सर बाइक, नंबर प्लेट तोड़कर इंजन नंबर मिटाने की कोशिश; दो आरोपी गिरफ्तार

- छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव से पहले आदिवासी सीटों पर भाजपा का फोकस, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ आएंगे नितिन नवीन

- छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी का विरोध, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सरकार से की मांग

- रायपुर: तीन महीने की अग्रिम जमानत खत्म होने पर अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर, समर्थकों की जुटी भारी भीड़
















Leave a Reply