प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 17.7 डिग्री दर्ज, अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान; बारिश का कोई अलर्ट नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री कम रहा। इसके चलते दिन में तेज गर्मी का असर कम हो गया है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है।
कई शहरों में सामान्य से नीचे रहा दिन का तापमान
प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा। बिलासपुर में यह 0.7 डिग्री, माना में 0.6 डिग्री, दुर्ग में 0.4 डिग्री और अंबिकापुर में 0.3 डिग्री कम दर्ज किया गया।
हालांकि, कुछ शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री और राजनांदगांव में 1.8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात, दुर्ग में दिन सबसे गर्म
रात के तापमान की बात करें तो अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पेंड्रारोड में 14 डिग्री और जगदलपुर में 14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
अन्य शहरों में माना का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, दुर्ग का 15.2 डिग्री और बिलासपुर का 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के कई इलाकों में रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है।
वहीं, दिन के तापमान में दुर्ग सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 29.6 डिग्री और बिलासपुर में 29.1 डिग्री तापमान रहा। पेंड्रारोड और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क यानी ड्राई रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। ऐसे में प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्माहट और सुबह-रात के दौरान ठंडक का सिलसिला जारी रह सकता है।
यह खबर भी पढ़ें
रायपुर में 15 नवंबर से धान खरीदी, 21 नए केंद्र खुलेंगे; किसानों को मिलेगा 3100 रुपए प्रति क्विंटल
- रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 112 केंद्रों पर 84 हजार किसानों से होगी खरीद

- रायगढ़ में जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

- धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव महोत्सव की तैयारी तेज, स्मृति ईरानी ने लिया जायजा

- रायगढ़ में बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पांच युवक गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

- बरमकेला में सफाईकर्मियों के साथ मनाई दीपावली, दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों का हुआ सम्मान













Leave a Reply