मालीघोरी गांव के पास राजनांदगांव से बालोद आ रही थी बस, 10 से 15 यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान
Highlights
- बालोद जिले के मालीघोरी गांव के पास हुआ हादसा।
- सुपर आनंद कंपनी की चलती बस में अचानक लगी आग।
- बस में करीब 10 से 15 यात्री सवार थे।
- सभी यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान।
- आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मालीघोरी गांव के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, सुपर आनंद कंपनी की बस राजनांदगांव से बालोद की ओर आ रही थी। इसी दौरान मालीघोरी गांव के पास अचानक बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 10 से 15 यात्री सवार थे।
बस से आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
आग बुझाने का प्रयास रहा नाकाम
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण लोगों की कोशिश सफल नहीं हो सकी। देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई।
आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, 16 अस्पताल 1 से 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
- महापल्ली को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात, 37 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

- नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नगर निगम पहुंचे सफाई कर्मचारी, एक महीने का दिया अल्टीमेटम

- शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 34.17 लाख की ठगी, इंदौर से एक और आरोपी गिरफ्तार

- बरमकेला कॉलेज में ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ संवाद कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की दी गई जानकारी

- रायगढ़ में पटवारियों के समर्थन में उतरे ट्रेड यूनियन के संगठन, हड़ताल स्थल पहुंचकर जताई एकजुटता
















Leave a Reply