प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में से दो क्वायल रास्ते में किए गायब; गैरेज में छिपाकर रखा था चोरी का माल, पुलिस ने ₹5 लाख का लोहा किया बरामद
रायगढ़। जिले में लोहे की हेराफेरी के एक बड़े मामले का पूंजीपथरा पुलिस ने खुलासा किया है। प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे करीब 39 टन लोहे में से 5 टन लोहे के क्वायल रास्ते में ही गायब कर दिए गए थे। जांच में सामने आया कि ट्रक चालक ने अपने भाई और एक गैरेज संचालक के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रुपये कीमत के लोहे के दो क्वायल बरामद किए हैं।

प्लांट से रायपुर भेजा गया था करीब 39 टन लोहा
मामला चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी का है। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को प्लांट से पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए ट्रक में 38.900 टन लोहा लोड कर रवाना किया गया था।
11 सितंबर को ट्रक रायपुर पहुंचने पर धर्मकांटा में वजन कराया गया। इस दौरान करीब 5 टन लोहा कम पाया गया। इसके बाद ट्रक चालक मुरली साहू वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कंपनी की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान लोहे की हेराफेरी के पीछे रची गई साजिश का खुलासा हुआ।
भाई के ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर उतारे लोहे के क्वायल
पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक चालक मुरली साहू के भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने ने अपने भाई के ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर ट्रक से लोहे के दो क्वायल रास्ते में उतार दिए थे।
इस पूरी साजिश में हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाला संतोष गुप्ता भी शामिल था। चोरी किए गए लोहे के क्वायल को संतोष गुप्ता ने अपने गैरेज में छिपाकर रखा था।

गैरेज से बरामद हुए 5 टन लोहे के दो क्वायल
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर करीब 5 टन वजन के लोहे के दो क्वायल बरामद किए हैं। बरामद लोहे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई से प्लांट से माल लेकर निकले ट्रक से रास्ते में हुई लोहे की हेराफेरी का खुलासा हुआ।
ट्रक चालक समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने ट्रक चालक मुरली साहू, उसके भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने और गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूरे मामले के खुलासे और चोरी का माल बरामद करने में पूंजीपथरा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में एयर शो: 8 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे वायुसेना के जवान, MI-17 से स्लिथरिंग का प्रदर्शन
- रायगढ़ MCH में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल, डॉक्टरों की टीम ने हासिल की बड़ी कामयाबी

- दीपावली से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 11 रुपये महंगा, रायगढ़ के होटल और मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी लागत

- सारंगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, दीपावली के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

- रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 10 किसानों की धान की फसल बर्बाद; ग्रामीणों में दहशत

- हर्ष न्यूज़ की खबर का असर: रायगढ़ के शहीद भगत सिंह पुल पर मरम्मत शुरू, जल्द होगा डामरीकरण














Leave a Reply