रायगढ़ में साधु के वेश में ठगी, महिला का सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार

सुख-समृद्धि का झांसा देकर महिला को बातों में उलझाया, मंगलसूत्र के बदले थमाया रुद्राक्ष और पीतल का सामान, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

रायगढ़ साधु के वेश में ठगी
रायगढ़ साधु के वेश में ठगी

रायगढ़। शहर में साधु के वेश में ठगी का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती के नया गंज इलाके में भिक्षा और पानी पीने के बहाने घर पहुंचे एक कथित साधु ने महिला को सुख-समृद्धि का झांसा देकर उसका सोने का मंगलसूत्र ठग लिया। बदले में महिला को रुद्राक्ष और पीतल का सामान थमा दिया गया। घटना के बाद संदिग्ध मौके से फरार हो गया। उसकी गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

पानी पीने के बहाने घर पहुंचा, महिला को बातों में उलझाया

मामला रायगढ़ के पुरानी बस्ती स्थित नया गंज का है। जानकारी के अनुसार, रविवार को साधु के वेश में एक व्यक्ति पानी पीने के बहाने महिला के घर पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने महिला को घर की सुख-समृद्धि का झांसा दिया और अपना मंगलसूत्र आंचल में बांधने के लिए कहा।

महिला उसकी बातों में आ गई और सोने का मंगलसूत्र आंचल में बांध लिया। इसी दौरान कथित साधु ने अपने पास रखी पुड़िया के जरिए चालाकी से मंगलसूत्र बदल दिया और वहां से निकल गया।

आंचल खोला तो सोने की जगह मिला रुद्राक्ष

कुछ देर बाद महिला ने जब अपना आंचल खोला तो सोने का मंगलसूत्र गायब था। उसकी जगह रुद्राक्ष और पीतल का सामान मिला। ठगी का एहसास होने पर महिला ने संदिग्ध का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक मौके से फरार हो चुका था।

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें साधु के वेश में घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां सामने आई हैं।

पुलिस में शिकायत, फुटेज के आधार पर जांच

महिला ने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना ने एक बार फिर अनजान लोगों के झांसे में आने से बचने की जरूरत को सामने ला दिया है। घरों में अकेले रहने वाले लोगों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर सोने-चांदी के आभूषण या कीमती सामान उसके हाथ में देने से बचने की सलाह दी जा रही है।


रायगढ़ में ठाकुरदेव की मूर्ति तोड़ने का आरोप, मोहल्लेवासियों ने थाने में की शिकायत

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/raigarh-fake-sadhu-mangalsutra-fraud/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *