रायगढ़ में दो दिनों में 2506 क्विंटल धान की खरीदी, कलेक्टर ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

11 उपार्जन केंद्रों में 53 किसानों ने बेचा धान, पटेलपाली और गढ़उमरिया केंद्रों में सुविधाओं व भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा

रायगढ़ धान खरीदी 2026
रायगढ़ धान खरीदी 2026

रायगढ़। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही उपार्जन केंद्रों में किसानों की आवक शुरू हो गई है। शुरुआती दो दिनों में जिले के 11 उपार्जन केंद्रों में 53 किसानों से कुल 2 हजार 506.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पटेलपाली और गढ़उमरिया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की सुविधाओं और धान के सुरक्षित भंडारण को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

दो दिनों में 53 किसानों ने बेचा धान

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई है। पहले दिन दो किसानों ने 638 क्विंटल धान का विक्रय किया। वहीं 16 नवंबर को 51 किसानों से 1,868.40 क्विंटल धान खरीदा गया। इस तरह शुरुआती दो दिनों में कुल 53 किसानों से 2,506.40 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

वहीं 17 नवंबर के लिए 55 किसानों को कुल 3,374.40 क्विंटल धान विक्रय के टोकन जारी किए गए हैं।

कलेक्टर ने पटेलपाली और गढ़उमरिया केंद्रों का किया निरीक्षण

धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पटेलपाली और गढ़उमरिया उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

किसानों की सुविधाओं और सुरक्षित भंडारण पर जोर

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में पेयजल, बैठने, छांव, बारदाना और धान तौलने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा और व्यवस्था का सुचारू संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशों का पालन करते हुए खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कहा गया है।

खरसिया के रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्ता

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/raigarh-paddy-procurement-first-two-days/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *