राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के स्वास्थ्य पर प्रभावों की दी गई जानकारी
रायगढ़। जलवायु परिवर्तन का असर अब पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ता तापमान, बदलता मौसम और गर्मी से जुड़ी समस्याएं लोगों के स्वास्थ्य के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रही हैं। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को रायगढ़ में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (NPCCCHH) के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जलवायु परिवर्तन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों और उनसे बचाव के उपायों पर जोर दिया गया।
