मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन जारी रखने की बात कही, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली
रायगढ़। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने रायगढ़ प्रवास के दौरान बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए। सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन जारी रखने की बात कही। पटोले ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लगातार आवाज उठा रहे हैं।
