25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांव-गांव चौपाल आयोजित करने की योजना
दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान
रायगढ़। जिले में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक और महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में गांव-गांव चौपाल आयोजित करने, दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रीय रैली और ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
