संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन, विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत, एक देश-एक चुनाव और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
रायगढ़। प्रदेश के युवाओं को जागरूक करने और उन्हें सामाजिक व राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को रायगढ़ में युवा उड़ान कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया गया। संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर चर्चा की गई।
