अग्रोहा भवन में गूंजा ‘जय अग्रसेन’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ जयंती महोत्सव का आगाज़

IMG-20261007-WA0036

रायगढ़। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत बुधवार को गौरीशंकर मंदिर चौक स्थित अग्रोहा भवन में जयंती कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ। महाराजा श्री अग्रसेन मंदिर में भव्य आरती के साथ महोत्सव की शुरुआत की गई। जयंती की प्रथम आरती का सौभाग्य कृष्णा विहार कॉलोनी के अग्रबंधुओं को मिला।आरती से पहले गौरीशंकर मंदिर से अग्रोहा भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सजे-धजे रथ पर महाराजा श्री अग्रसेन, माता महालक्ष्मी और माता माधवी विराजमान रहे। शोभायात्रा के दौरान ‘जय अग्रसेन’ के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। कृष्णा विहार की युवतियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, वहीं अग्रबंधुओं की ओर से छप्पन भोग का विशेष प्रसाद भी लगाया गया।समाज के गणमान्य नागरिकों का हुआ अभिनंदनभव्य आरती में रायगढ़ अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अग्रबंधु शामिल हुए।

आयोजन समिति की ओर से उपस्थित गणमान्य नागरिकों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।आरती के साथ ही जयंती महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ हुआ। पुष्प हाट, नोट गिनो और छाता पेंटिंग प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।प्रतियोगिताओं में समाजजनों ने दिखाया हुनरपुष्प हाट प्रतियोगिता में निशा अग्रवाल ने प्रथम, सुधा बंसल ने द्वितीय और लक्ष्मी मित्तल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रीति मित्तल, प्राची अग्रवाल, मीना अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल और रेखा अग्रवाल का चयन किया गया।नोट गिनो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अंकित गोयल ने प्रथम, गौरव मोदी ने द्वितीय और संजय अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में आशा गोयल प्रथम, वैशाली अग्रवाल द्वितीय और रानू मित्तल तृतीय रहीं। वहीं 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में निकेत मोदी ने प्रथम, अरिहंत अग्रवाल ने द्वितीय और अमन अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं छाता पेंटिंग प्रतियोगिता में सुमन सांवरिया ने प्रथम, सोनल सिंघल ने द्वितीय और अंकिता अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के लिए भी प्रतिभागियों का चयन किया गया।आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संगमअग्रोहा भवन में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला। महाराजा अग्रसेन की भव्य आरती, शोभायात्रा, छप्पन भोग, युवतियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने जयंती महोत्सव के पहले दिन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में समाज के हर आयु वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। कृष्णा विहार कॉलोनी के अग्रबंधुओं और महिलाओं ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

श्री अग्रसेन सेवा संघ के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति ने आगामी कार्यक्रमों में भी समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Top Search

Advertisement Carousel