गौसेवा सबसे बड़ी सेवा : ओपी चौधरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गौ माता की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है। उनके बेहतर उपचार के लिए अत्याधुनिक चिकित्सालय की शुरुआत सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक गौशाला को गौसेवा के लिए समर्पित रखना अपने आप में एक बड़ा संकल्प है।
उन्होंने गौशाला की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पुरानी पीढ़ी ने इस धरोहर को सहेजकर रखा और अब नई पीढ़ी इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा करने वाले लोग अक्सर बिना किसी प्रचार के अपना योगदान देते हैं और यही सच्ची सेवा की पहचान है।
