केवड़ाबाड़ी-मरीन ड्राइव केनाल लिंक रोड, स्टेडियम के स्विमिंग पूल-सिंथेटिक ट्रैक और तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा
रायगढ़। शहर में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोमवार को विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक बन रही केनाल लिंक रोड, बोईरदादर स्थित रायगढ़ स्टेडियम के स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक सहित तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
