पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, राज्यसभा की भी हैं उम्मीदवार

kayal-mallka-bhajapa-ma-shamal_cb894423bd094ae9b15a6143b8eb2559
  पश्चिम बंगाल। बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसके एक दिन बाद ही वह पार्टी में शामिल हुईं। दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी, कोयल मल्लिक ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया था। विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। कोयल मल्लिक का बीजेपी में स्वागत करते हुए, पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्तूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।

Top Search

Advertisement Carousel