पुड़ी-सब्जी, चावल-दाल और रायते का प्रसाद बांटा
शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरा अंचल मां अंबे की आराधना में लीन है। देवी मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच हर साल की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर बूढ़ी माई मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं को पुड़ी-सब्जी, चावल-दाल और रायते का प्रसाद वितरित किया गया। माता रानी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
