रुपाली जग्गा और डीजे सोनल होंगी मुख्य आकर्षण
रॉयल गरबा 2026 में बॉलीवुड गायिका रुपाली जग्गा अपनी लाइव प्रस्तुति देंगी। उन्हें ‘द शिकारा ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, मुंबई की डीजे सोनल डिस्को डांडिया के जरिए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगी। इसके अलावा दास साउंड का लाइव म्यूजिक और एंकर शिवम का मंच संचालन कार्यक्रम को मनोरंजक बनाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन में शहरवासी परिवार और दोस्तों के साथ गरबा-डांडिया की धुन पर थिरक सकेंगे। कार्यक्रम को पारिवारिक माहौल में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
