कई रूटों पर यात्रियों को देना होगा ज्यादा किराया
रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी और ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड से जशपुर सहित झारखंड, प्रयागराज, बनारस, पुरी, बरगढ़ और संबलपुर जैसे प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन होता है। नई दरें लागू होने के बाद इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।
खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर किराया बढ़ने का ज्यादा असर पड़ेगा। वहीं, रोजाना बस से आवागमन करने वाले लोगों के मासिक यात्रा खर्च में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
