चंद्रपुर-डभरा मार्ग जलमग्न, लात नाला डूबा; आवाजाही के लिए नाव का सहारा
रायगढ़। गंगरैल डैम से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ने से चंद्रपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के उफान पर आने से चंद्रपुर-डभरा मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जबकि लात नाला भी पानी में डूब गया है। सड़क और नाला डूबने से कई जगह आवाजाही बाधित हो गई है। लोगों को रास्ता पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ का पानी नाथलदाई मंदिर परिसर तक पहुंच गया है।
गंगरैल डैम से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ने से चंद्रपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। महानदी के उफान पर आने से चंद्रपुर-डभरा मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। वहीं लात नाला भी पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिसके कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। चंद्रपुर-डभरा मार्ग पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को सड़क पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बढ़ते दायरे को देखते हुए आसपास के इलाकों में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। इधर लात नाला भी पानी में पूरी तरह डूब गया है। इसके चलते इस मार्ग से आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। महानदी का पानी बढ़ने के कारण चंद्रपुर के प्रसिद्ध नाथलदाई मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के निचले इलाकों में पानी पहुंचने की स्थिति बनी हुई है।
