आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध

Chhattisgarh-Sharab-Dukan-Band-Today-1
शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आज 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। (Chhattisgarh Dry Day) ऐसे में अगर आप भी शराब खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, 2 अक्टूबर को सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। ऐसे में अगर आपको शराब खरीदनी है तो पहले से ही इसका ध्यान रखना होगा, वरना दुकान पहुंचने के बाद आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। सभी मांस-मटन की दुकानें भी रहेगी बंद बता दें कि आज 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के दिन राज्य शासन द्वारा शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। साथ ही राजधानी रायपुर में आज मांस-मटन की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस-मटन दुकानें और पशुवध गृह बंद रखने के आदेश दिए गए है। बार-होटलों में भी मांस-मटन बेचने पर तत्काल जप्ती की जाएगी। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Top Search

Advertisement Carousel