न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट का अनुमान, प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। दिन में हल्की गर्मी के बीच रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव होने का अनुमान नहीं है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे कम तापमान
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई।

रायपुर में आसमान रहेगा साफ
9 नवंबर को राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे पहले रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उत्तर-पूर्व बिहार तक बनी हुई है द्रोणिका
मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्व बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि, इस मौसमी सिस्टम का प्रदेश के मौसम पर कोई बड़ा प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।
अगले दिन भी छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है। तापमान में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।
यह खबर भी पढ़ें
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
- गुरुदेव का आशीर्वाद लेने भुईयांपानी पहुंचे CM विष्णुदेव साय, 7 लाख के सांस्कृतिक मंच का किया लोकार्पण

- सारंगढ़ में करंट की चपेट में आने से दो सांभर की मौत, शिकार के लिए तार बिछाने की आशंका

- दिवाली पर भी नहीं बुझी डीएड अभ्यर्थियों की उम्मीद, 325 दिनों से तूता में धरना; 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग

- छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर नियंत्रण विधेयक 2026: अब कोचिंग संस्थानों पर रहेगी सरकार की नजर, नियम तोड़ने पर 5 लाख तक जुर्माना

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3-4 दिन पहले मौत की आशंका













Leave a Reply