भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई शवयात्रा, कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, भाषा और व्यवहार में शिष्टाचार बनाए रखने की कही बात
रायगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से शवयात्रा निकाली और गांधी प्रतिमा चौक पहुंचकर पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेताओं ने राजनीतिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया। [caption id="attachment_3215" align="alignleft" width="640"]
रायगढ़ के गांधी प्रतिमा चौक पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।[/caption]
