वेबसाइट पर मिला ‘हैक्ड बाय ओवर थ्रीस’ संदेश, निगम प्रशासन ने साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत; मामले की जांच जारी
रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को संदिग्ध सामग्री दिखाई देने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। वेबसाइट खोलने पर सामान्य सरकारी सूचनाओं की जगह पाकिस्तान के झंडे का प्रतीक और हैकिंग से जुड़ा संदेश नजर आया। स्क्रीन पर ‘हैक्ड बाय ओवर थ्रीस’ लिखा दिखाई देने की जानकारी सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल वेबसाइट से संदिग्ध सामग्री हटा दी गई है और मामले की जांच जारी है।
