सप्तमी पर बूढ़ी माई मंदिर में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

00379.MTS_snapshot_00.04.676
रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर्व पर शनिवार को रायगढ़ के नगर देवी मां बूढ़ी माई मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। पार्क रेवेन्यू कॉलोनी के लोगों की ओर से आयोजित इस भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर चले भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पुड़ी-सब्जी, चावल-दाल और रायते का प्रसाद बांटा

शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरा अंचल मां अंबे की आराधना में लीन है। देवी मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच हर साल की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर बूढ़ी माई मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पुड़ी-सब्जी, चावल-दाल और रायते का प्रसाद वितरित किया गया। माता रानी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

सेवा भाव के साथ की गई व्यवस्था

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन में ऐसी व्यवस्था की गई कि भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन से जुड़े लोगों ने पूरे सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद परोसा। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस भंडारे के माध्यम से भक्तों ने सेवा और सहयोग की भावना के साथ माता रानी के श्रद्धालुओं की सेवा की।

Top Search

Advertisement Carousel