नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा भावना पर जोर
कार्यक्रम में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में सेवा भावना के महत्व को प्रस्तुत किया। अभियान की थीम ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ के जरिए सेवा कार्यों और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देने का प्रयास किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाई और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और जनसेवा के महत्व को रेखांकित करना रहा।
