छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रदेश में हो सकता है छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन, पीसीसी प्रभारी ने दिए ये निर्देश
छात्रों के साथ राहुल गांधी पूरे देश में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर रहे हैं। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है। इसके लेकर प्रदेश के नए प्रभारी सुखदेव भगत ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। तैायारियां पूरी हो गई तो रायपुर या फिर बिलासपुर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम हो सकता है। इसके लिए राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
Chhatron Ki Goonj Program In Chhattisgarh:एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के मुताबिक जब पीसीसी प्रभारी सुखदेव भगत पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे, तब फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के हेड के रुप में उनकी मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात के दौरान ही सुखदेव भगत ने छत्तीसगढ़ में राहुल गाँधी का कार्यक्रम छात्रों की गूंज कराने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने एनएसयूआई को छात्रों को जोड़ने, उनका रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कराने के भी निर्देश दे दिए थे।
