रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंची कमिश्नरेट पुलिस-प्रशासन की टीम.. बैरकों में की गई सघन जांच, लगातार मिल रहे शिकायतों के बीच कार्यवाही

206_17909562556abfd2df1ef27_94308416990
रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंची कमिश्नरेट पुलिस-प्रशासन की टीम.. बैरकों में की गई सघन जांच, लगातार मिल रहे शिकायतों के बीच कार्यवाही Raipur Central Jail Surprise Inspection 2026: रायपुर: केंद्रीय जेल रायपुर में शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रतिबंधित सामान की जांच के लिए यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडीएम उमाशंकर बांधे के नेतृत्व में हुई। ACCU और सेन्ट्रल जोन के अफसर-कर्मचारी रहें शामिल पुलिस की टीम सुबह 11 बजे जेल पहुंची और दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग बैरकों की जांच की। इस दौरान करीब 50 पुलिस जवान, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सेंट्रल जोन के थानों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। Raipur Central Jail Surprise Inspection 2026: टीमों ने जेल परिसर के साथ अलग-अलग बैरकों में जाकर कैदियों और उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली। जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने एक साथ कई बैरकों की चेकिंग की। महिला बैरक के लिए अलग टीम लगाई गई। नहीं मिली प्रतिबंधित सामग्री करीब चार घंटे चले इस तलाशी अभियान के दौरान कोई विशेष आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनाए रखने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि ऐसे औचक निरीक्षण जेल की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने और प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए किए जाते हैं।

Top Search

Advertisement Carousel