गोवर्धनपुर पुल, मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन समेत शहर की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण
रायगढ़। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजीव नगर दूध डेयरी ऑक्सीजोन, गोवर्धनपुर पुल, बेलादुला मरीन ड्राइव, रपटा-स्टाफ डैम एवं एसईसीएल मरीन ड्राइव और पुलिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय लक्ष्य के अनुरूप गति बढ़ाने और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बरसात के बाद निर्माण के लिए अनुकूल मौसम का अधिकतम उपयोग करने की बात कही।
