गुजरात के एकता नगर में 15 दिवसीय भारत पर्व का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का किया अवलोकन; बस्तर के शिल्प, कोसा साड़ी और पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र।
Highlights
- गुजरात के एकता नगर में 15 दिवसीय भारत पर्व 2026 का भव्य शुभारंभ।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किया आयोजन का उद्घाटन।
- पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन कर शिल्पकारों से की बातचीत।
- बस्तर और नारायणपुर के कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति दी।
- डोकरा, बांस, लौह शिल्प और कोसा साड़ियों ने पर्यटकों का ध्यान खींचा।
- चंपारण, चित्रकोट जलप्रपात सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों की दी जा रही जानकारी।

रायपुर। भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और पर्यटन की दिखी झलक
गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और पर्यटन की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। 15 दिवसीय इस भव्य आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रदेश की पारंपरिक कलाओं एवं हस्तशिल्प की सराहना की। इस दौरान बस्तर की लोकसंस्कृति और शिल्पकला विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
पीएम मोदी ने शिल्पकारों से की आत्मीय बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल पर मौजूद बस्तर और नारायणपुर के शिल्पकारों से मुलाकात की। उन्होंने कलाकारों से उनके पारंपरिक हुनर और शिल्पकला के बारे में जानकारी ली तथा उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर कलाकारों ने बस्तरिया रेला की शानदार प्रस्तुति देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। स्टॉल में प्रदर्शित डोकरा शिल्प, बांस शिल्प, लौह शिल्प और कोसा की साड़ियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया।

हस्तशिल्प के साथ पर्यटन को भी मिल रहा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से लगाए गए इस स्टॉल में प्रदेश की पारंपरिक शिल्पकला के साथ पर्यटन की संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है। पर्यटन मंडल की डॉ. सुभदा चतुर्वेदी ने बताया कि स्टॉल के माध्यम से देशभर से आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ की विशिष्ट कला और संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में पर्यटन के विभिन्न अवसरों की जानकारी भी दी जा रही है।
चित्रकोट जलप्रपात और चंपारण भी बने आकर्षण
स्टॉल में चंपारण, चित्रकोट जलप्रपात सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन रिसॉर्ट की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य देशभर से आने वाले पर्यटकों को प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध लोकपरंपराओं से परिचित कराना है।
भारत पर्व जैसे राष्ट्रीय आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अपनी सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन संभावनाओं को देशभर में प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, 3 लोगों की मौत; 4 घायल, रायपुर में कार छोड़कर फरार हुए चार युवक

- छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बदली, अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी

- छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED की पहली पूरक शिकायत, सतपाल सिंह छाबड़ा समेत 16 नए आरोपी बनाए

- धमतरी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3.12 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

- सरगुजा: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह की हत्या की साजिश का आरोप, डाक से मिला धमकी भरा पत्र; एसपी से मांगी सुरक्षा













Leave a Reply