धरमजयगढ़ और पुसौर विकासखंड में 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की QFAT किट से हो रही जांच, संक्रमण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए चलाया जा रहा IDA इम्पैक्ट सर्वे।
Highlights
रायगढ़ जिले के 60 चिन्हांकित गांवों में फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए विशेष अभियान।
धरमजयगढ़ और पुसौर विकासखंड के 30-30 गांवों में हो रही जांच।- 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की QFAT किट से जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें।
IDA इम्पैक्ट सर्वे के तहत संभावित संक्रमितों की पहचान पर जोर।- जिला स्तरीय अधिकारियों ने दोनों विकासखंडों में पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से जांच में सहयोग करने की अपील की।
रायगढ़।जिले में फाइलेरिया संक्रमण की पहचान और इसके प्रसार पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत धरमजयगढ़ और पुसौर विकासखंड के कुल 60 चिन्हांकित गांवों में IDA इम्पैक्ट सर्वे के तहत लोगों की जांच की जा रही है। दोनों विकासखंडों के 30-30 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की QFAT किट से जांच कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और संभावित संक्रमित व्यक्तियों की समय रहते पहचान करना है।

कलेक्टर के निर्देश पर घर-घर पहुंच रहीं स्वास्थ्य टीमें
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में घर-घर जाकर 20 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की जांच कर रही हैं। QFAT किट के माध्यम से फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संभावित मामलों की पहचान कर समय पर आवश्यक उपचार और रोकथाम की कार्रवाई की जा सके।### धरमजयगढ़ और पुसौर में अधिकारियों ने किया निरीक्षणअभियान की गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने दोनों विकासखंडों के चिन्हांकित गांवों का दौरा कर जांच गतिविधियों का निरीक्षण किया।धरमजयगढ़ में नोडल अधिकारी डॉ. जाविद मारिकर, DPHNO सीमा बरेठ, हेल्थ एजुकेटर संदीप गुप्ता और प्रभारी जिला सलाहकार गौतम प्रसाद सिदार ने जांच कार्यों का जायजा लिया।वहीं पुसौर में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा और नोडल अधिकारी डॉ. सुमित शैलेन्द्र मंडल ने अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने घर-घर किए जा रहे सर्वेक्षण, जांच की स्थिति और स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच कार्य पूरा करने और सभी चिन्हांकित गांवों तक अभियान की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनसहभागिता जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया संक्रमण की समय पर पहचान, नियमित निगरानी और समुदाय का सहयोग इस बीमारी के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांव या घर पहुंचे, तो जांच में सहयोग करें और स्वयं भी जागरूक होकर अभियान में भागीदारी निभाएं।राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की पहचान, बीमारी के प्रसार पर नियंत्रण और फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
यह ख़बर भी पढ़ें
- रायगढ़ के 60 गांवों में फाइलेरिया की जांच का विशेष अभियान, घर-घर पहुंच रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें

- रायगढ़ में IFMIS Next Gen प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई तकनीकी जानकारी

- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, रायगढ़ में दिसंबर तक पूरा होगा पाठ्यक्रम

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

- IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फेरबदल: 10 टीमों ने 89 खिलाड़ियों को किया रिलीज, धोनी-हेड-स्टार्क भी नहीं आएंगे नजर













Leave a Reply