16 दिसंबर को गोवा में होगा मिनी ऑक्शन, चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ में खरीदे प्रशांत वीर को किया रिलीज; सभी फ्रेंचाइजी ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची
IPL 2027: मिनी ऑक्शन से पहले टीमों में बड़े बदलाव
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार, 17 नवंबर को जारी सूची के मुताबिक, टीमों ने कुल 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी खाली स्लॉट भरने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।
इस बार कई बड़े नाम अगले सीजन में मैदान पर नजर नहीं आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास लिया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड और दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क ने अगले सीजन से ब्रेक लिया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर को रिलीज कर सबको चौंका दिया है। CSK ने उन्हें पिछले ऑक्शन में 14.2 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था।

धोनी, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क नहीं खेलेंगे
IPL 2027 से पहले सबसे चर्चित बदलावों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। वहीं, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क ने अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है। इन बड़े नामों की गैरमौजूदगी से आगामी सीजन में टीमों का संतुलन और रणनीति प्रभावित हो सकती है।

सभी 10 टीमों की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
रिटेन खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड), अकील हुसैन, नूर अहमद, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, जेमी ओवर्टन, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष और श्रेयस गोपाल।
रिलीज खिलाड़ी: महेंद्र सिंह धोनी (रिटायर्ड), प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, मैट हेनरी, मैट शॉर्ट और जैक फॉल्केस।
बाकी पर्स: 28.05 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 6 (विदेशी खिलाड़ी 2)
2. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
रिटेन खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव (ट्रेड), मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम कुरन (ट्रेड) और शाहबाज अहमद।
रिलीज खिलाड़ी: आवेश खान, मैथ्यू ब्रीत्जके, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी और हिम्मत सिंह।
बाकी पर्स: 47.45 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 7 (विदेशी खिलाड़ी 3)

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रिटेन खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, रसिख डार, सुयश शर्मा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान और यश दयाल।
रिलीज खिलाड़ी: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल और स्वप्निल सिंह।
बाकी पर्स: 14.15 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 5 (विदेशी खिलाड़ी 1)
4. मुंबई इंडियंस (MI)
रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, अर्शदीप सिंह (ट्रेड), कॉर्बिन बॉश, मिचेल सेंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डि’कॉक, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा और रघु शर्मा।
रिलीज खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे, मयंक रावत, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज और रुचित अहीर।
बाकी पर्स: 32.6 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 9 (विदेशी खिलाड़ी 2)

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
रिटेन खिलाड़ी: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्से, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, ईशान मलिंगा, टी नटराजन (ट्रेड), नाथन एलिस (ट्रेड) और खलील अहमद (ट्रेड)।
रिलीज खिलाड़ी: ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, डेविड पायने, अमित कुमार, कामिंदु मेंडिस, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश और शिवम मावी।
बाकी पर्स: 40.15 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 7 (विदेशी खिलाड़ी 3)
6. पंजाब किंग्स (PBKS)
रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पंड्या (ट्रेड), मार्को यानसन, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, मुशीर खान, बेन द्वारशुइस, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे और हरनूर सिंह।
रिलीज खिलाड़ी: नेहल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, पाइला अविनाश, मिचेल ओवेन, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद।
बाकी पर्स: 18.6 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 6 (विदेशी खिलाड़ी 2)
7. राजस्थान रॉयल्स (RR)
रिटेन खिलाड़ी: अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा, दासुन शनाका, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड), मोहम्मद शमी (ट्रेड), नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा, रियान पराग, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, वैभव सूर्यवंशी, यश राज पुंजा और यशस्वी जयसवाल।
रिलीज खिलाड़ी: एडम मिल्ने, इमानजोत चहल, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, रवि सिंह, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर और युद्धवीर सिंह चरक।
बाकी पर्स: 27.05 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 6 (विदेशी खिलाड़ी 3)

8. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
रिटेन खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, विपराज निगम, आकिब नबी, मुकेश कुमार, जीशान अंसारी (ट्रेड), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, ऋषभ पंत (ट्रेड), केएल राहुल, समीर रिजवी, काइल जेमीसन, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी और ट्रिस्टन स्टब्स।
रिलीज खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, करुण नायर, साहिल पारख, अजय मंडल, रेहान अहमद और दुष्मंथा चमीरा।
बाकी पर्स: 39.5 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 9 (विदेशी खिलाड़ी 4)
9. गुजरात टाइटंस (GT)
रिटेन खिलाड़ी: अनुज रावत, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स, मानव सुथार, साई सुदर्शन, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, हर्षल पटेल (ट्रेड), अरशद खान, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर और आर साई किशोर।
रिलीज खिलाड़ी: शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, कॉनर एस्टरहुइजन और पृथ्वीराज यारा।
बाकी पर्स: 8.75 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 3 (विदेशी खिलाड़ी 2)
10. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
रिटेन खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।
रिलीज खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे (रिटायर्ड), आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजारबानी, दक्ष कामरा, लवनिथ सिसौदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह और उमरान मलिक।
बाकी पर्स: 41.65 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 8 (विदेशी खिलाड़ी 3)
16 दिसंबर को गोवा में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली
सभी टीमों की रिटेन और रिलीज सूची सामने आने के बाद अब IPL 2027 मिनी ऑक्शन पर नजरें टिक गई हैं। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजी अपने खाली स्लॉट और उपलब्ध पर्स के अनुसार खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेंगी। कई बड़े खिलाड़ियों के रिलीज होने से इस बार ऑक्शन में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में घटती प्रजनन दर पर सियासत तेज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- तीन या उससे अधिक बच्चे होने में परेशानी नहीं
- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

- IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फेरबदल: 10 टीमों ने 89 खिलाड़ियों को किया रिलीज, धोनी-हेड-स्टार्क भी नहीं आएंगे नजर

- छत्तीसगढ़ में घटती प्रजनन दर पर सियासत तेज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- तीन या उससे अधिक बच्चे होने में परेशानी नहीं

- CGBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 1 जनवरी से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल, 20 जनवरी तक होंगे पूरे

- छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, रायपुर-बिलासपुर-रायगढ़ समेत कई जिलों में कार्रवाई







Leave a Reply