बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नैमेड क्षेत्र में 46 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। (Naimed Congress joining) बताया जा रहा है कि सभी ने विधायक विक्रम मंडावी (MLA Vikram Mandavi) की मौजूदगी में आज कांग्रेस में प्रवेश किए।
विधायक मंडावी ने सभी को दिलाई सदस्यता
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। विधायक विक्रम मंडावी ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
पार्टी के साथ मिलकर काम करने की कही बात
इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने नए कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाया और गमछा ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया। साथ ही सभी को कांग्रेस में प्रवेश होने की बधाई दी। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र में काम करने की बात कही।