मंदिरों और घरों में हुआ कन्या पूजन
महानवमी पर बरमकेला के बाजार चौक, सुभाष चौक और इंदिरा चौक सहित देवगांव के तारिणी मंदिर तथा चांटीपाली स्थित दुर्गा मंदिर में कन्या पूजन के आयोजन हुए। इसके साथ ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर कन्याओं को भोजन कराया।
नवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को आमंत्रित किया और उनका पारंपरिक तरीके से पूजन किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
