घरों से लेकर दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक की गई आकर्षक सजावट, मुख्य बाजारों में भी एलईडी झालरों की रौनक
दीपावली का त्योहार आते ही शहर रोशनी के रंगों में सराबोर हो गया है। रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से सजा शहर रात के अंधेरे में बेहद खूबसूरत और मनमोहक नजर आ रहा है। घरों से लेकर दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में जगमगाती लाइट्स दीपावली की खुशियों और उत्साह को और खास बना रही हैं।
दीपावली में रोशनी का विशेष महत्व
दीपावली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। इस त्योहार में महालक्ष्मी पूजन के बाद दीपक और बाती जलाकर पारंपरिक रूप से घरों को रोशन किया जाता है। इसके साथ ही घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाने की परंपरा भी काफी लोकप्रिय हो गई है।
पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली के त्योहार की तैयारियां लोग हफ्तेभर पहले से ही शुरू कर देते हैं। घरों और दुकानों में एलईडी लाइट्स लगाई जाती हैं, जो दीपावली के कुछ दिनों बाद तक जगमगाती रहती हैं।
तकनीक ने आसान बनाई सजावट
एक समय था जब रंगीन लाइट्स की झालर तैयार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी। उस दौर में लाइट्स लगाने और सजावट करने में लोगों को काफी मशक्कत करनी होती थी। लेकिन अब तकनीक के विकास के साथ बाजार में तरह-तरह की तैयार एलईडी लाइट्स उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदकर केवल घरों और दुकानों के बाहरी हिस्सों में लगाना होता है।
आज बाजार में सैकड़ों तरह के रंग, डिजाइन और आकार की एलईडी लाइट्स की झालर उपलब्ध हैं, जिनसे घरों और दुकानों की सुंदरता देखते ही बनती है।

मुख्य बाजार में भी दिख रही रोशनी की रौनक
दीपावली के अवसर पर शहर का मुख्य बाजार भी रंगीन लाइट्स से जगमगा रहा है। दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहरी हिस्सों में आकर्षक झालरें लगाई गई हैं। रात होते ही इनकी रोशनी पूरे बाजार को अलग ही खूबसूरती प्रदान करती है।
चाइनीज यूज एंड थ्रो लाइट्स कम कीमत में उपलब्ध होने के कारण लोग घरों की सजावट के लिए इनका भी काफी इस्तेमाल करते हैं। वहीं, बहुमंजिला आलीशान मकानों और बड़े दफ्तरों में आकर्षक रोशनी के लिए लाइट डिजाइनर्स की सेवाएं भी ली जाती हैं।
एलईडी लाइट्स से रोशन हो रहे आसपास के इलाके
आकर्षक लाइटिंग का असर केवल घरों और प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के इलाके भी रोशनी से जगमगा उठते हैं। अलग-अलग रंगों और डिजाइन की एलईडी लाइट्स से सजी इमारतें रात के समय शहर की खूबसूरती को और बढ़ा रही हैं।
दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। रोशनी के इस त्योहार पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह खबर भी पढ़ें: दीपावली पर बरमकेला के बाजारों में रौनक, कमल के फूलों की बढ़ी मांग, धान की बालियों से बने झालर और झाड़ू बने आकर्षण
- दीपावली पर रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से जगमगाया शहर, रात के अंधेरे में दिखी रोशनी की मनमोहक छटा

- दीपावली पर बरमकेला के बाजारों में रौनक, कमल के फूलों की बढ़ी मांग, धान की बालियों से बने झालर और झाड़ू बने आकर्षण

- दीपावली पर रंगोलियों से सजे घर-आंगन, लोगों की कलात्मकता ने मोहा मन

- रायगढ़ में दीपावली की सुबह सजा परंपरागत बाजार, नटवर स्कूल मैदान में उमड़ी खरीदारों की भीड़

- दीपावली पर कमल के फूलों की बढ़ी मांग, 10 से 20 रुपये नग तक हो रही बिक्री














Leave a Reply