इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा गौमाता को गुड़, दाना, खली, चारा एवं सब्जियां खिलाईं, बीमार गायों के लिए दवाइयों की व्यवस्था की

1001816300

रायगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को भगवती गौशाला, नीलांचल भवन के सामने, रायगढ़ में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने गौमाता की सेवा करते हुए उन्हें गुड़, दाना, खली, चारा एवं सब्जियां खिलाईं। साथ ही बीमार गायों के लिए आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गई।

गौ सेवा के जरिए दिया करुणा और संवेदनशीलता का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा। क्लब की सदस्यों ने गौ सेवा को पुण्य के साथ-साथ मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण सेवा कार्य बताया।सदस्यों ने कहा कि समाज में जरूरतमंद जीवों की सेवा और उनकी देखभाल के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इसी भावना के साथ क्लब की ओर से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में नियमित रूप से सहभागिता करने का संकल्प लिया गया।क्लब की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सागौ सेवा कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोमती अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शशि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रुति देवांगन, सुरभि अग्रवाल एवं अंजू शर्मा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पा अग्रवाल, गोमती अग्रवाल, शशि अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अंजू शर्मा एवं श्रुति देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

जीवों के प्रति करुणा भी सामाजिक जिम्मेदारी

क्लब की ओर से कहा गया कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवों के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के साथ लोगों को जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित करते हैं।क्लब की सदस्यों ने आगे भी जरूरतमंद जीवों की सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने की बात कही।

Top Search

Advertisement Carousel