10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

110775f3-8f47-40ab-bd5a-6372cc25d255

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त

 रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चक्का ट्रक से करीब 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त किया है।
    अति पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गर्देशन एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा श्री रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन करने वालों पर लगातार निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट में अनलोड करने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध 10 चक्का ट्रक क्रमांक OR 15 R 2257 को पकड़ा। वाहन की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ लोड मिला। पुलिस द्वारा वाहन चालक स्युवीर सिंह पिता गुरूदयाल सिंह उम्र 51 वर्ष, निवासी ऐंठापाली, थाना बुडाराजा, जिला संबलपुर, ओडिशा से कबाड़ के संबंध में पूछताछ की गई। चालक द्वारा ग्राम रैमण्ड, संबलपुर से कबाड़ लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जाना बताया गया, लेकिन कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद वाहन में लोड स्क्रैप का कांटा कराया गया, जिसमें कुल 23 टन 880 किलोग्राम (23.880 टन) स्क्रैप पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹9 लाख 57 हजार है। पुलिस ने अवैध स्क्रैप एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जप्त करते हुए कुल करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त की है। मामले में आरोपी स्युवीर सिंह के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 53/2026, धारा 35(क)(5) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बिनित तिर्की, आरक्षक हेमसागर पटेल एवं आरक्षक आदिकंद प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Top Search

Advertisement Carousel