रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख पार, भरोसेमंद निकला आरोपी

1001809440
आरोपी पकड़ाया

रायगढ़ में रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
करीब छह साल तक शिक्षक के विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने उनके बैंक खाते से लाखों रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। खास बात यह है कि आरोपी शिक्षक का परिचित और बैंकिंग कामों में मदद करने वाला विश्वासपात्र बताया जा रहा है।

मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के कांटाहरदी गांव का है। यहां रहने वाले 64 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ सिदार के बैंक खाते से जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच कुल 47 लाख 5 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।

बताया जा रहा है कि रघुनाथ सिदार वर्ष 2024 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2020 से आरोपी छत्रपाल सिदार उनके संपर्क में था और बैंक संबंधी कामों में उनकी मदद करता था। वह चेकबुक के जरिए पैसे निकालने के लिए शिक्षक के साथ बैंक भी जाता था। धीरे-धीरे उसने शिक्षक का भरोसा हासिल कर लिया और घर पर भी उसका आना-जाना होने लगा।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी शिक्षक के मोबाइल का भी इस्तेमाल करता था और इसी का फायदा उठाकर बैंक खाते से अलग-अलग समय में रकम ट्रांसफर करता रहा।

शिक्षक के रिटायर होने के बाद उनके एसबीआई खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण और अन्य देय राशि जमा हुई थी। लेकिन इस रकम पर भी आरोपी की नजर थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब शिक्षक मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से बैंक पहुंचे और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखकर उनके होश उड़ गए। खाते से लाखों रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा चुके थे।

शिकायत मिलने के बाद 5 अक्टूबर 2026 को कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी छत्रपाल सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने शिक्षक के खाते से रकम अपने अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की।

आरोपी ने कथित तौर पर एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और अपेक्स बैंक के खातों में रकम ट्रांसफर की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ट्रांसफर की गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दिया।

पुलिस ने आरोपी से जुड़े बैंक खातों की जानकारी, एटीएम और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

Top Search

Advertisement Carousel