रायगढ़ को मिली एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन की सौगात

ahmedabad_patna_special_train_1784298412853_1784298413015_6ce7ebb1-19ac-4b48-bbd7-ff583ac817c7
 

रायगढ़ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव, 22 एलएचबी कोच की रहेगी सुविधा

    रायगढ़। आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी। खास बात यह है कि ट्रेन का रायगढ़ स्टेशन पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है। ऐसे में रायगढ़ और आसपास के यात्रियों को मुंबई और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा के लिए अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल’ 6 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को एलटीटी से रवाना होगी। ट्रेन एलटीटी से रात 8.20 बजे चलेगी। अगले दिन यह गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर होते हुए रायगढ़ शाम 6.33 बजे पहुंचेगी और 6.35 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 5 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल 8 से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। सांतरागाछी से सुबह 11 बजे रवाना होने वाली यह ट्रेन रायगढ़ रात 8.08 बजे पहुंचेगी और 8.10 बजे रवाना होगी। इसके बाद बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया होते हुए रात 9.30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।       22 एलएचबी कोच, एसी की भी सुविधा पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसमें 15 एसी थ्री, 3 एसी टू, 1 एसी फर्स्ट, 1 पेंट्रीकार और 2 पावरकार शामिल हैं। यानी लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी श्रेणी में भी अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। इन स्टेशनों पर भी रहेगा ठहराव दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की ताजा जानकारी ’’रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, छज्म्ै अथवा रेलवन ऐप’’ से अवश्य प्राप्त कर लें।

Top Search

Advertisement Carousel