नई दिल्ली: PM Kisan 24th Installment: किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment) का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्त अक्टूबर 2026 में जारी की जा सकती है। लेकिन सरकार ने अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। किस्त जारी होने पर पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 2,000 रुपये भेजे जाएंगे।
हर चार महीने में मिलती है किस्त
PM Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। ये किस्तें आमतौर पर अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच जारी होती हैं। पिछली किस्त यानी 23वीं किस्त (PM Kisan 23th Installment) जून में जारी की गई थी, इसलिए 24वीं किस्त अक्टूबर के आसपास आने की उम्मीद जताई जा रही है।
e-KYC कराना जरूरी
किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना जरूरी है। किसान PM Kisan की वेबसाइट पर आधार और OTP के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC या सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक e-KYC कराई जा सकती है। PM Kisan मोबाइल ऐप और आधार फेस RD ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
ऐसे चेक करें अपना नाम
किसान अपना नाम लाभार्थी सूची (PM Kisan 24th Installment Status Check) में आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List' विकल्प चुनना होगा। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर सूची देखी जा सकती है। वहीं 'Know Your Status' के जरिए किस्त और लाभार्थी से जुड़ी जानकारी भी चेक कर सकते हैं।
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
योजना के लिए पात्र किसान आधिकारिक वेबसाइट के 'New Farmer Registration' विकल्प से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी देनी होती है। नियमों के अनुसार, 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन के मालिक बने कुछ किसान तथा एक ही परिवार के एक से ज्यादा लाभ लेने वाले पात्र नहीं होते। किसानों को किस्त से पहले e-KYC और बैंक खाते की जानकारी जरूर चेक कर लें।