प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी तो रात में बढ़ेगी ठंडक, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

images (23)
  रायपुर: Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ में अब मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। जिसके बाद अब शीतलहर का दौर शुरू होगा। (Chhattisgarh Monsoon Retreat) प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए वर्षा या अन्य मौसम संबंधी अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम अनुकूल होने के आसार Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम करीब 24°C रह सकता है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम 33.7°C और न्यूनतम 24.9°C दर्ज किया गया। वहीं अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल होने के आसार हैं। यानी अब मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।  

प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी

मानसून की वापसी के साथ प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। कई इलाकों में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, मौसम पूरी तरह बदलने के बाद रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा का रुख बदलते ही वातावरण में शुष्कता बढ़ेगी। इससे दिन में गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी। यानी आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आएगा।  

Top Search

Advertisement Carousel