पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल कि फंस ही गए आरोपी, 60 लाख के सामान
रायगढ़। चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी शाहजहां खान और उसके भाई कंपनी के डायरेक्टर शमशुल आलम खान को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों से करीब 60 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद कर जप्त किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चिटफंड कंपनियों में अपनी गाढ़ी कमाई डूबो चुके निवेशकों के रकम लौटने की दिशा में सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को चिटफंड कंपनियों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कंपनी के चल अचल संपत्ति को चिन्हांकित किए जाने के निर्देशों दिये गये। निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार द्वारा जिले में लंबित चिटफंड मामले में फरार आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी एवं मामलों में कंपनियों की संपत्ति चिन्हांकित करने की रणनीति तैयार कर अपने पर्यवेक्षण में कार्यवाही कराने एडिशनल एसपी संजय महादेवा को निर्देशित कर प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी हेतु सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय को निर्देशित किया गया जिसमें सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी शाहजहां खान और कंपनी डायरेक्टर शमसूल आलम खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

इन सामानों की हुई जप्ती
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के जेवर 630 ग्राम, नगदी रकम 3 लाख रुपए, एक होंडा अकॉर्ड कार (कीमत करीब 15 लाख) नग राडो कंपनी का घड़ी (कीमत करीब 1 लाख रुपए) जुमला कीमती दृ 60 लाख रूपये।
Views Today : 7
Views This Month : 419
Views This Year : 1151
Total views : 112226
Who's Online : 0