टॉप-10 मेरिट सूची में अधिक विद्यार्थियों को जगह दिलाने का लक्ष्य, कमजोर छात्रों के साथ 90 प्लस अंक लाने वाले मेधावियों पर भी फोकस

रायगढ़। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जिले से कुल 21 हजार 965 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन की पहल पर शिक्षा विभाग ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की जगह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के साथ 90 प्लस अंक हासिल करने की क्षमता रखने वाले मेधावी छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है।
13 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों के ऐलान के साथ ही जिले के स्कूलों में परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। चालू शिक्षा सत्र में बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेंगी। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए स्कूलों में विशेष तैयारी कराई जा रही है।
कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई और विषयवार तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर सकें।
90 प्लस अंक लाने वाले मेधावियों की ब्लॉकवार काउंसिलिंग
शिक्षा विभाग का फोकस केवल कमजोर विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। 90 प्लस अंक हासिल करने की क्षमता रखने वाले मेधावी छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों की ब्लॉकवार काउंसिलिंग कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकें और मेरिट सूची में स्थान बना सकें।
दसवीं में 12,597 और बारहवीं में 9,368 परीक्षार्थी
इस बार जिले से दसवीं बोर्ड परीक्षा में 12 हजार 597 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 9 हजार 368 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 21 हजार 965 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
शिक्षा विभाग की कोशिश है कि इस बार जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हो और प्रदेश की मेरिट सूची में रायगढ़ के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्थान मिले।
रायगढ़ ITI में प्लेसमेंट और अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर












Leave a Reply