रायगढ़ की अंडर-17 फुटबॉल टीम की जर्सी लॉन्च, स्टेट लीग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

डीएए फुटबॉल एकेडमी एंड क्लब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साझा की तैयारियां, युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने की पहल

रायगढ़ फुटबॉल टीम
रायगढ़ फुटबॉल टीम

रायगढ़। जिले में फुटबॉल की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने के लिए डीएए फुटबॉल एकेडमी एंड क्लब ने पहल की है। आगामी सेकेंड सीजी स्टेट अंडर-17 लीग चैंपियनशिप 2026-27 में हिस्सा लेने जा रही रायगढ़ की टीम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक निजी होटल साकेत में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान टीम की आधिकारिक जर्सी का अनावरण भी किया गया।

खिलाड़ियों का कराया गया परिचय, तैयारियों पर हुई चर्चा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। साथ ही आगामी प्रतियोगिता को लेकर टीम की रणनीति और तैयारियों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीम की नई आधिकारिक जर्सी की लॉन्चिंग रही। जर्सी का अनावरण कर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य स्तर पर मंच

डीएए फुटबॉल एकेडमी एंड क्लब का उद्देश्य रायगढ़ जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच व अवसर उपलब्ध कराना है। अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्लब के आगामी फुटबॉल विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। आयोजकों ने बताया कि जिले में फुटबॉल की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि रायगढ़ के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/raigarh-under-17-football-team-jersey-launch/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *