पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, बरमकेला के 19 हजार किसानों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की अंतरित; बरमकेला कृषि उपज मंडी में किसानों ने देखा लाइव प्रसारण।

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त

Highlights

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की।
  • देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी गई।
  • 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों को मिली।
  • बरमकेला ब्लॉक के करीब 19 हजार किसानों को किस्त का लाभ मिला।
  • कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

बरमकेला। किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, किसानों के चेहरे खिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अंतरित की गई। वहीं रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में भी किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कृषि उपज मंडी परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

बरमकेला के करीब 19 हजार किसानों को मिला लाभ

कृषि विभाग एवं कृषि उपज मंडी समिति बरमकेला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर योजना की 24वीं किस्त जारी की।

इसके साथ ही पात्र किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि पहुंचने लगी। कार्यक्रम देख रहे किसानों के मोबाइल पर भी बैंक खाते में राशि जमा होने के संदेश आने लगे। इससे किसानों में खुशी देखने को मिली।

बरमकेला ब्लॉक के करीब 19 हजार किसानों को इस किस्त का लाभ मिलने की जानकारी दी गई है।

खेती-किसानी के लिए आर्थिक संबल है योजना

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

वक्ताओं ने कहा कि खेती-किसानी में खाद, बीज और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था के लिए किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहायता की जरूरत होती है। ऐसे में किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती है।

यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में होम-स्टे से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आदिवासी परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *