20 नवंबर को चर्लपल्ली और 22 नवंबर को बरौनी से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा ठहराव
रायपुर। छठ पूजा के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई है। त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन के एक-एक अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया के यात्रियों को राहत मिलेगी।
20 और 22 नवंबर को चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार, फेरे में वृद्धि के बाद गाड़ी संख्या 07561 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 20 नवंबर को चर्लपल्ली से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 22 नवंबर को बरौनी से चलेगी।

इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चार प्रमुख स्टेशनों गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में दिया गया है। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और कन्फर्म टिकट की कमी को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त फेरे की व्यवस्था की है।
चर्लपल्ली से बरौनी जाने का समय
चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। रास्ते के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन शनिवार को यह गोंदिया रात 12:03 बजे, दुर्ग 2:18 बजे, रायपुर 3:05 बजे और बिलासपुर सुबह 5 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन रविवार को दोपहर 2:15 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में बरौनी से चर्लपल्ली के लिए चलेगी ट्रेन
वापसी में बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन सोमवार को यह बिलासपुर दोपहर 1:30 बजे, रायपुर 3:15 बजे, दुर्ग 4:08 बजे और गोंदिया शाम 6:28 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के चर्लपल्ली पहुंचने का समय शाम 7 बजे निर्धारित है।

ट्रेन में रहेंगे 21 कोच
रेलवे के अनुसार, पूजा स्पेशल ट्रेन की कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 2 एसएलआरडी, 8 स्लीपर और 11 सामान्य श्रेणी के कोच सहित कुल 21 कोच उपलब्ध रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें
चक्रवात अकवान से छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 20-21 नवंबर को बारिश और तेज हवाओं के आसार
- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

- IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फेरबदल: 10 टीमों ने 89 खिलाड़ियों को किया रिलीज, धोनी-हेड-स्टार्क भी नहीं आएंगे नजर

- छत्तीसगढ़ में घटती प्रजनन दर पर सियासत तेज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- तीन या उससे अधिक बच्चे होने में परेशानी नहीं

- CGBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 1 जनवरी से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल, 20 जनवरी तक होंगे पूरे

- छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, रायपुर-बिलासपुर-रायगढ़ समेत कई जिलों में कार्रवाई














Leave a Reply